नींबू पानी में मिलाये गुण, मोटापे को कहें गुड बाय!

एक सुंदर फिगर पाना हर किसी का ख्‍वाब होता है। आप चाहे आदमी हो या फिर महिला, निकली हुई तोंद किसी को भी नहीं अच्‍छी लगती। लोग वेट लॉस के लिये ना जाने क्‍या क्‍या करते हैं, लेकिन फिर भी उन्‍हें वो मनचाहा रिजल्‍ट नहीं मिल पाता जिसके बारे में आज हम चर्चा करेंगे। आज हम आपको बताएंगे कि नींबू पानी में गुड़ को मिला कर पीने से कितनी जल्‍दी मोटापा कम होता है। 
 

साथ में इसको पीने से शरीर को और क्‍या क्‍या लाभ मिलते हैं। नींबू एक एसिडिक कंटेंट पाया जाता है, जो कि कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है और पाचन क्रिया को भी दुरुस्‍त बनाता है। रोज सुबह नींबू पानी और गुड के इस पेय को पीने से कितने फायदे मिलते हैं, आइये जनते हैं।
 
ये डीहाइड्रेशन को खतम कर सकता है 
 
 रिसर्च में पाया गया है कि नींबू पानी शरीर में डीहाइड्रेशन नहीं होने देता। शरीर को पूरी तरह से तर रखने के लिये पानी की बहुत जरूरत होती है, ऐसे में कोई ढेर सारा पानी नहीं पी सकता। तो अगर पानी में नींबू मिला लिया जाए तो पानी का स्‍वाद बढ जाता है।





दिल और इम्‍यूनिटी के लिये अच्‍छा इसमें विटामिन सी पाया जाता जो कि दिल के लिये फायदेमंद है और साथ में स्‍ट्रोक के खतरे को भी टालता है। यह शरीर के ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। यह पानी पीने से हमारा शरीर ठंडी से बचा रहता हे।
 
स्‍किन की क्‍वालिटी में लाता है सुधार नियमित नींबू पानी पीने से रूखी त्‍वचा मिटती है और झुर्रियों में भी कमी आती है। ऐसा इसलिये कि आपकी बॉडी जितनी ज्‍यादा हाइड्रेट रहेगी आपकी स्‍किन भी उतनी ही ज्‍यादा ग्‍लो करेगी।
 
मेटाबॉलिज्‍म तेज करे नींबू पानी पी कर शरीर का मेटबॉलिज्‍म तेज होता है और वेट लॉस करने में मदद मिलती है। इससे पाचन क्रिया भी दुरुस्‍त रहती है।
 
सांस की बदबू से दिलाए राहत जिन लोंगो को सांसों की बदबू से परेशानी है वो लोग नींबू पानी को पी कर उस बदबू को खतम कर सकते हैं। ऐसा इसलिये क्‍योंकि नींबू मुंह के लार को बढाता है, जिससे मुंह सूखने नहीं पाता। इसी वजह से मुंह में बैक्‍टीरिया पैदा होते हैं और सांसों से बदबू आती है।

किडनी स्‍टोन से मुक्‍ती दिलाए नींबू किडनी के स्‍टोन को बनने से रोकता है। यह सिट्रिक एसिड केकारण होता है जो कि किडनी स्‍टोन को तोड़ कर शरीर से बाहर निकालता है।



गुड़ के फायदे हम में से बहुत लोग चीनी का सेवन डायरेक्‍ट करने से डरते हैं क्‍योंकि इससे शरीर को काफी नुकसान होता है। मधुमेह रोगी भी चीनी या फिर उससे बनी हुई चीजों का सेवन नहीं करते। लेकिन गुड़ खाने से सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। ऐसा इसलिये क्‍योंकि इसमें कोई आर्टिफीशियल स्‍वीटनर नहीं होता। 
 
आप इसे आराम से शक्‍कर की जगहं पर खा सकते हैं। वे लाग जो वजन कम करने मे लगे हुए हैं वो भी इसे काफी आराम से खा सकते हैं। यह शरीर में जमी चर्बी को बर्न करता है और वॉटर रिटेंशन से भी मुक्‍ती दिलाता है। इस वेट लॉस ड्रिंक को कैसे बनाएं नींबू पानी को जब गुड़ के साथ मिक्‍स किया जाता है तो यह वेट लॉस के प्रोसेस को काफी तेज कर देता है। इस पेय को बनाने के लिये 1 गिलास गरम पानी लें और नींबू निचोड़ें। उसके बाद इसमें 1 टेबलस्‍पून गुड़ मिलाएं। इस ड्रिंक को रोज़ सुबह खाली पेट पिएं। इससे मेटाबॉलिज्‍म तेज होगा और वेट लॉस जल्‍दी होगा इसके अलावा यह ड्रिंक आपको सारा दिन एक्‍टिव रखेगा।

0 comments: